फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किशोरी घर से लापता, युवक पर भगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजन ने काफी तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चला। किशोरी के भाई ने गांव में काम करने वाले एक युवक पर बहला-फुसलाकर उसे कहीं ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी पीड़ित भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बहन 23 अगस्त की सुबह करीब 11:00 बजे घर से गायब हो गई। परिजन के अनुसार आसपास के लोगों से जानकारी करने पर मोहम्मद सलीम निवासी साईबुजुर्ग, थाना बखिरा का नाम सामने आया। सलीम गांव स्थित मुश्ताक के पोल्ट्री फार्म पर काम करता था और उनके घर भी आता-जाता था। आरोप है कि करीब दो महीने से वह अमरडोभा, थाना बखिरा निवासी गुलाम अली के यहां काम कर रहा था। भाई का आरोप है कि सलीम उसकी बहन को भगा ले गया है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें