ग्रामीणों की पिटाई से दोनों डॉक्टर गंभीर रुप से घायल हो गए। अधीक्षक डॉक्टर विनोद कुमार राव का आरोप है कि किशोर को जब लोग अस्पताल लेकर आए थे तो उसके पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। जिसकी वजह से किशोर का उपचार करने की नौबत ही नहीं आई। अधीक्षक का आरोप है कि ग्रामीणों ने अस्पताल में उपद्रव किया और बाद में उनकी और डॉक्टर नूर आलम की जमकर पिटाई कर दी।
पिटाई से दोनों डॉक्टरों को गंभीर चोटे आई है। इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करेंगे। जबकि एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आने से किशोर झुलस गया था। परिजन किशोर को पहले सीएचसी मलौली ले गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजन किशोर को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया गया। डॉक्टरों के पिटाई किए जाने की न तो कोई सूचना है और न ही कोई तहरीर मिली है। यदि तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।