फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पिकअप की टक्कर से किशोर मौत

विज्ञापन
अकमल की फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर स्थित सेमरियावां चौराहे पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप ले घायल हो गए।
विज्ञापन

उनको सीएचसी सेमरियावां ले जाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद बस्ती कैली अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान एक किशोर की मौत हो गई। दूसरे किशोर को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। इसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना करके भाग रहे पिकअप वाहन का लोगों ने पीछा किया तो ड्राइवर पिकअप खड़ी कर भाग गया। पिकअप पुलिस ने कब्जे में ले ली है। बखिरा थाना क्षेत्र के मुंडेरी गांव के तीन किशोर मो. अकमल (16) पुत्र फिरोज अहमद व उमर फारूक (15) पुत्र महमूद अहमद और तौसीफ अहमद बाइक से चिउटना चौराहे पर गए थे। चिउटना चौराहे से लौटते समय करीब पांच बजे शाम को सेमरियावां बाजार के इस्लामाबाद तिराहे के पास दुधारा की तरफ से आ रही पिकअप ने बाइक मेें टक्कर मार दी, जिससे दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। किशोर तौसीफ दूर जा गिरा। मो. अकमल और उमर फारूक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को सीएचसी सेमरियावां ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने बस्ती कैली अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कैली अस्पताल में पहुंचते ही मो. अकमल को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और उमर फारूक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें