फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तकनीकी कार्य का वीजा... मिला लेबर का काम

Mon, 23 Dec 2024 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दिल्ली के एजेंट ने पीड़ित को भेजा था सऊदी अरब
विज्ञापन

- पासपोर्ट जब्त होने पर काटनी पड़ी थी 33 दिन की जेल
- समाज सेवी संगठन की पहल और प्रशासन की सख्ती से लौटा स्वदेश
संतकबीरनगर। गलत वीजा देकर विदेश भेजने की घटना में इजाफा हो रहा है। बेलहरकला थाना क्षेत्र के परासी गनवरिया गांव निवासी व्यक्ति को दिल्ली के एजेंट ने तकनीकी कार्य का वीजा देकर सऊदी अरब भेजा था। वहां उससे लेबर का काम लिया गया। पासपोर्ट जब्त होने पर पीड़ित को 33 दिन जेल में काटना पड़ा। समाज सेवी संगठन की पहल पर प्रशासनिक अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाया तो वह स्वदेश लौट सका।
बेलहरकला थाना क्षेत्र के परासी गनवरिया गांव निवासी वसीउर्रहमान ने बताया कि दिल्ली के एक एजेंट ने फरवरी में 1,01,700 रुपये लेकर उनको तकनीकी कार्य के लिए सऊदी अरब भेजा था। वहां तकनीकी कार्य न कराकर उनसे लेबर का कार्य कराया जाने लगा। बीमार होने पर इलाज भी नहीं कराया जा रहा था। नौ महीने कार्य कराकर मात्र डेढ़ महीने की मजदूरी दी गई। उनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

पकड़े जाने पर उनको 33 दिन जेल में रहना पड़ा। एजेंट ने जालसाजी कर उनसे एक लाख रुपये ले लिया। उन्होंने कर्ज लेकर एजेंट को रुपये दिए थे। प्रशासनिक पहल के बाद वापस आने पर जब एजेंट से रुपये मांगा तो वह जानमाल की धमकी देने लगा।

सामाजिक कार्यकर्ता ने की थी पहल
सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह सिसोदिया के व्हाट्सएप पर वसीउर्रहमान ने मैसेज किया। उन्होंने डीएम समेत अन्य अधिकारियों को मामले की जानकारी देकर सऊदी अरब में फंसे पीड़ित की वापसी की पहल की। जांच अधिकारी एएसपी सुशील कुमार सिंह की सख्ती के बाद वसीउर्रहमान की स्वदेश वापसी हुई। वापस आते समय उनका पासपोर्ट और अन्य सामान जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन


पीड़ित ने आरोपी एजेंट पर कार्रवाई के लिए दी तहरीर

सउदी अरब से वापस आने के बाद वसीउर्रहमान ने आरोपी एजेंट पर कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। एजेंट पर आरोप है कि उसे अंधेरे में रखकर अवैध रूप से धनउगाही किया गया। उसने बताया कि एजेंट का कहना था कि उसकी सेटिंग रहती है। उसका कुछ नहीं होगा। पीड़ित ने समस्त साक्ष्य के साथ एसपी को प्रार्थनापत्र देकर आरोपी एजेंट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रुपये वापस कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें