फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बच्चियों का ड्रॉप आउट रोकेंगे शिक्षक, दिया जा रहा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
-परिषदीय विद्यालयों में बालिकाओं को सशक्त बनाने और उन्हें ड्रॉप आउट होने से रोकने के लिए हो रहा है प्रशिक्षण: बीईओ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। बालिका शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के लिए ब्लॉक के 36 पूर्व माध्यमिक विद्यालय व एक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय समेत 37 विद्यालयों से मीना मंच की एक-एक सुगमकर्ता को कार्यशाला से सोमवार को बीआरसी सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया गया। इसमें प्रशिक्षकों ने बालिकाओं को सशक्त बनाने, आत्म सुरक्षा और नियमित विद्यालय जाने तथा रूढ़िवादी बाधाओं को तोड़ने विषय से संबंधित जानकारी साझा किया।
कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए बीईओ महेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में बालिकाओं को सशक्त बनाने और उन्हें ड्रॉप आउट होने से रोकने के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत एक सुगमकर्ता को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें शिक्षकों को लिंग आधारित भेदभाव, बाल सुरक्षा, और शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों का संचालन करने के लिए मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है। ताकि विद्यालय स्तर पर मॉडल मीना मंच का गठन व संचालन प्रभावी ढंग से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सुगमकर्ता शिक्षकों को कहानी वाचन, नाटक और गतिविधियों के माध्यम से कौशल सिखाया जा रहा है। मास्टर ट्रेनर शशिकला ने सुगमकर्ता शिक्षकों को बताया कि प्रत्येक शनिवार को मीना मंच के तहत बाल सभाएं, कहानी वाचन और लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन। विद्यालय की एक महिला शिक्षिका सुगमकर्ता के रूप में कार्य करेगी, जो बच्चियों को मंच के माध्यम से अपनी बात कहने के लिए मार्गदर्शन करेंगी। बालिकाओं की सुरक्षा के लिए शासन द्वारा काफी उपाय किए गए हैं। जागरूकता के भाव में महिलाएं इसका लाभ नहीं उठा पाती हैं। हर बालिका को महिला हेल्पलाइन के बारे में जानकारी साझा करें, जिससे वह खुद को सुरक्षित समझते हुए विकास के रास्ते में शामिल होकर अपना सहयोग दे सकें।
इस अवसर पर रुचि कुमारी, राजीव पांडेय, सुनील कुमार शुक्ल, प्रेमनाथ पांडेय, राजकुमार समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें