फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया

Fri, 17 Jun 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 सेमरियावां ब्लॉक मुख्यालय स्थित बीआरसी पर अरविंदो सोसाइटी की तरफ से परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापकों व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को शुरू हुआ। प्रशिक्षण में बेहतर शिक्षा गुणवत्ता के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। 
विज्ञापन

प्रशिक्षक नितीश पांडेय ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देेेने के लिए पूर्व की सोच को बदलें। सफल शिक्षक बनने के लिए नकारात्मक सोच न आने दें। घर घर शिक्षा के मिशन का पहुंचाए। बच्चों में सीखने की असीम क्षमता होती है। सही मार्गदर्शन से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारा जा सकता है। उन्होंने बताया कि नए सत्र जुलाई से नए ऊर्जा नए उत्साह के साथ बच्चों की बेहतर शिक्षा की दशा और दिशा सुधारने का संकल्प लें। 
इस दौरान वरिष्ठ एबीआरसी जफीर अली करखी, जलालुद्दीन, अश्वनी कुमार चौधरी,  इबारत अली सिद्दीकी, धर्मराज, इश्तियाक अहमद, मो मुस्तफा, सुनीता, अनिल कुमार, ऊषा दूबे, अशरफ अली, विष्णुपति, मो सोबीन, राम मिलन, सतीश चंद तिवारी, पुष्पावती आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

इंसेट
 83 हेडमास्टरों का वेतन रुकेगा 
 सेमरियावां बीआरसी पर चल रहे प्रशिक्षण में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल के 83 हेडमास्टर अनुपस्थित रहे। प्रशिक्षण से गायब शिक्षकों से की सूची खंड शिक्षाधिकारी डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने तलब की है। 
प्रशिक्षण में 126 प्राथमिक और 62 उच्च प्राथमिक स्कूल कुल 188 हेडमासटरों के सापेक्ष 105 हेडमास्टर प्रशिक्षण में मौजूद रहे। अन्य 83 हेडमास्टर गायब रहे। खंड शिक्षाधिकारी डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण में लारपरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुपस्थित शिक्षकों को ब्योरा मांगा गया है। इन शिक्षकों को जून माह का वेतन रोकने की संस्तुति रिपोर्ट बीएसए को भेजी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें