फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

Sat, 20 Sep 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
टीईटी की अनिवार्यता मुद्दे को लेकर सांसद को ज्ञापन देते हुए ​शिक्षकगण । स्रोत - ​शिक्षक
विज्ञापन
बेलहर। टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ सेवारत शिक्षकों ने आंदोलन तेज कर दिया है। शनिवार को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री तथा केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद लक्ष्मीकांत पप्पू निषाद को उनके बेलहर आवास पर सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन लेने के बाद शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए सांसद पप्पू निषाद ने कहा कि वह शिक्षकों का मामला सदन में उठाते हुए उसका निराकरण कराने का पूरा प्रयास करेंगे। शिक्षकों ने ज्ञापन में मांग करते हुए कहा है कि यदि केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय ने हस्तक्षेप नहीं किया तो देश के 15 लाख से अधिक शिक्षकों की नौकरी पर संकट खड़ा हो जाएगा।सांसद ने कहा कि वे प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री को पत्र लिखेंगे तथा मामले को सदन में उठाते हुए शिक्षकों का पक्ष रखेंगे।
ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष अशोक कुमार, मंत्री अब्दुर्रहीम, उपाध्यक्ष जलालुद्दीन अंसारी, ब्लाॅक अध्यक्ष बेलहर कला मोहम्मद नसीम, रामजीत ब्लाॅक अध्यक्ष बघौली, ज़ुबैर अहमद, शफीउल्लाह सिद्दीक़ी, बालगोविंद राय, वीरेंद्र गुप्त, अबुल कलाम, मुजम्मिल हुसैन, कलाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें