फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भूमि से कब्जा हटाने तो कोई नामांतरण के लिए परेशान

Sat, 20 Sep 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल तहसील में समाधान दिवस पर समस्या सुनते अ​धिकारी-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद के तीनों तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 122 मामले आए और मौके पर 26 प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कराया गया। जबकि 16 मामलों में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

बखिरा थाना क्षेत्र के कम्हरिहा गांव निवासी सदरे आलम ने मेंहदावल तहसील में भूमि संबंधी विवाद को लेकर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गाटा संख्या 168 कुसरूकला में स्थित है। जिसमें दो भाई हिस्सेदार हैं, लेकिन पड़ोसी जबरन उसकी पैतृक भूमि पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस से लेकर समाधान दिवस तक कई प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। इसी तरह से मेंहदावाल नगर पंचायत के बराखाल निवासी अनिल कुमार का कहना है कि नामांतरण की धारा 32/38 के तहत तहसीलदार के यहां दो वर्ष से मामला लिंबित है।
जबकि लेखपाल से लेकर कानूनगो व अधिकारियों की रिपोर्ट दो वर्ष पूर्वी लग चुकी है जिसका निस्तारण हो जाना चाहिए। लेकिन तहसीलदार की लापरवाही के कारण उक्त मामले का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। जबकि संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में इस मामले को लेकर कई बार प्रार्थना पत्र दे चुका हूं।
विज्ञापन

-
खलीलाबाद में 13 तो मेंहदावल तहसील में आठ मामलाें का निस्तारण
खलीलाबाद तहसील में एडीएम न्यायिक चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां पर कुल 42 मामले आए और 13 का तत्काल निस्तारण कराया गया। सात प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी व कर्मचारी की टीम भेजी गई। वहीं मेंहदावल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई एसडीएम संजीव राय द्वारा की गयी। उन्होंने राजस्व के मामलों को सुनते हुए संबंधित अधिकारी, कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। यहां पर 42 प्रार्थना पत्र आए जिसमें मौके पर 8 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करवाते हुए शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को स्थानांतरित कर दिया गया। 6 प्रार्थना पत्रों में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण करने के लिए टीम भेजी गई। धनघटा तहसील में एसडीएम डॉ. सुनील कुमार ने मामलों की सुनवाई की। यहां कुल 38 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, मौके पर 05 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया जबकि तीन प्रकरणों में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण करने के लिए टीम भेजी गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीओ सर्वदमन सिंह, तहसीलदार मेंहदावल अल्पिका वर्मा, तहसीलदार धनघटा राम जी, नायब तहसीलदार धनघटा हरेराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें