फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब खाना मिलने से नाराज शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सांथा बीआरसी पर चल रहे शिक्षको के प्रशिक्षण में खाने में कीड़ा मिलने के विरोध में प्रदर्शन करते श - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
खराब खाना मिलने से नाराज शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- चावल में कीड़ा और दाल खराब होने का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सांथा ब्लॉक के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मिशन प्रेरणा के तहत चल रहे शिक्षकों के प्रशिक्षण के दौरान मिलने वाले भोजन में शुक्रवार को कीड़ा मिलने पर शिक्षकों ने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाया और प्रशिक्षण का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन

शिक्षक नवीन त्रिपाठी, सर्वेश, शैलेश, मनोज, सुधाकर, धीरेंद्र, बृजेश, सर्वेंद्र आदि का आरोप है कि मिशन प्रेरणा के तहत बीआरसी पर शिक्षकों का प्रशिक्षण चल रहा है। शासन स्तर से शिक्षकों के प्रशिक्षण में दिन में भोजन दिया जाना है। शुक्रवार को भोजन का पैकेट मिला तो उसमें चावल, दाल, सब्जी व पूड़ी थी। चावल में कीड़ा था। दाल की गुणवत्ता खराब थी। नवीन त्रिपाठी ने कहा कि प्रशिक्षण के प्रथम दिन ही गुणवत्ता सुधारने की बात की गई थी लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। आज कई शिक्षकों के भोजन में कीड़े और कच्ची पूड़ी होने पर नाराजगी जताई गई। पहले के प्रशिक्षण में भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं जो शिक्षकों के स्वाभिमान को चोट कर रही हैं। शिक्षकों ने कहा कि भोजन की जरूरत नहीं केवल प्रशिक्षण दें, परंतु ऐसा भोजन न दे जो स्वास्थ्य के लिए हितकर न हो। इस संबंध में बीईओ अनूप त्रिपाठी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। वैसे खाना गुणवत्तापूर्ण दिया जा रहा है। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी और खाने की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें