फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सोशल मीडिया पर साथी ढूंढ़ रहे शिक्षक

Fri, 20 Dec 2024 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के जिले में व जिले के बाहर पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षक-शिक्षिकाएं पसंदीदा क्षेत्र में जाने के लिए साथी ढूंढ़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर शिक्षक अपने विद्यालय में आने के इच्छुक शिक्षकों की तलाश कर रहे हैं ताकि जोड़ा बनाया जा सके।
विज्ञापन

जिले के बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं आजमगढ़, बलिया, गोंडा, सिद्धार्थनगर समेत अन्य जिलों में कार्यरत हैं। वे लंबे समय से गृह जनपद आना चाह रहे हैं। वहीं बड़ी संख्या में शिक्षक जनपद के अंदर ही तबादला चाह रहे हैं। शासन ने पारस्परिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
इसके बाद शिक्षक सक्रिय हो गए हैं। शिक्षकों ने व्हाट्सएप ग्रुप पर साथी की तलाश शुरू कर दी है। ग्रुप पर शिक्षक शिक्षिकाएं अपने साथ ही विद्यालय, ब्लाॅक व जनपद का ब्योरा दे रहे हैं ताकि उस विद्यालय अथवा जनपद में आने के इच्छुक शिक्षक-शिक्षिकाएं उनसे संपर्क कर सकें। साथ ही विभाग और ब्लॉक के शिक्षक, शिक्षिकाओं के ग्रुप व अपने परिचितों से संपर्क कर रहे है। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार शिक्षकों के पारस्परिक स्थानांतरण किए जाएंगे। इसके लिए समिति का गठन कर दिया गया है। समिति ही आवेदनों पर अंतिम निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें