फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक समाज की नींव का करता है निर्माण : प्रो. ब्रजेश

Tue, 02 Sep 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में मंगलवार को शिक्षा विभाग में बीएड प्रथम वर्ष का दीक्षारंभ समारोह संपन्न हुआ। इस दौरान छात्रों ने एक दूसरे का स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. ब्रजेश त्रिपाठी ने कहा कि बीएड के विद्यार्थियों के ऊपर समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। शिक्षक समाज की नींव का निर्माण करता है। इसलिए बीएड के विद्यार्थियों को अधिक अनुशासित रहने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर डीन शिक्षा संकाय प्रो. विजय राय ने कहा कि बीएड कोर्स सिर्फ विषय नहीं अपितु शिक्षक निर्माण की प्रक्रिया है जो छात्रों को बेहतर नागरिक के निर्माण के लिए तैयार करता है। विभागाध्यक्ष डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह ने छात्रों को महाविद्यालय के इतिहास एवं संस्कार से परिचित कराया तथा कहा कि शिक्षक शिक्षा विभाग बेहतर शिक्षा देने के साथ छात्रों के व्यक्तित्व के संपूर्ण विकास हेतु कृतसंकल्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन आशीष एवं धन्यवाद ज्ञापन अर्चना मिश्रा ने किया। इस दौरान प्रो. प्रताप विजय कुमार, डॉ. विजय मिश्र, डॉ. अमित भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें