बेलहर। श्रीराम नरेश चौधरी कृषक इंटर काॅलेज रमवापुर सरकारी में आयोजित स्काउट गाइड कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। छात्रों ने झांकियां प्रस्तुत कीं। प्रतिभावान छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि ने मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
पूर्व प्रधानाचार्य डाॅक्टर राम नरेश चौधरी ने स्काउट गाइड के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले कृष्णा, हरिकेश आयुष ,दिव्यांशु , संध्या अंकिता, रोशनी, रक्तिमा, नाजिया, आकृति आदि छात्रों को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राकेश कुमार चौधरी, विजय कुमार चौधरी, अनुज कुमार, रहमतुल्लाह चौधरी, अमरजीत यादव, प्रतिभा वर्मा, रेनू यादव, अंजली शुक्ला, अनीता यादव, सोनेलाल पटेल, गिरजेश चौधरी, बलिराम यादव, रामजीत यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद