फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्टर ट्रॉली गड्ढे में पलटी, दबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टैक्टर ट्रॉली गड्ढे में पलटी, दबकर युवक की मौत
विज्ञापन

चालक समेत दो लोगों ने कूदकर बचाई जान
सेमरियावां(संतकबीरनगर)। दुधारा क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग स्थित सेहुड़ा व कोइलसा गांव पुल के पास शनिवार को ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। उसके नीचे दबकर युवक की मौत हो गई। जबकि चालक समेत दो लोगों ने कूद कर जान बचाई।
पैड़ी गांव निवासी 23 वर्षीय मुशीर अहमद पुत्र अब्दुल समद गांव निवासी दो अन्य युवकों के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली से पानी की टंकी लादकर बाघनगर बाजार जा रहे थे। ग्राम सेहुड़ा पुल के पास ट्रैक्टर की स्टेयरिंग फेल हो गई। इससे चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में चालक और एक अन्य युवक कूद गया, लेकिन मुशीर अहमद नहीं कूद पाए और ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ करीब 15 फीट सड़क के किनारे गड्ढे में चले गए और ट्रैक्टर के नीचे दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने शोर मचाया। इसके बाद और लोग आ गए। घायल को किसी तरह बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल को इलाज के लिए बस्ती ले गए, जहां से डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था। चार भाइयों में वह तीसरे नंबर का था। बाघनगर चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि आपसी सहमति से लोगों ने शव को दफन कर दिया है। पीड़ित परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें