फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सैथवलिया-सुटेहरा गांव में अनियमितता की होगी टीएसी जांच

Sun, 12 Nov 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लाॅक की ग्राम पंचायत सैथवलिया-सुटेहरा के मनरेगा विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता की शिकायत की जांच मंडलीय प्राविधिक परीक्षक, प्राविधिक संपरीक्षा प्रकोष्ठ (टीएसी) के जरिए 21 नवंबर को होगी। मंडलीय प्राविधिक परीक्षक बस्ती ने बीडीओ को पत्र लिखकर तकनीकी सहायक, ग्राम सचिव को ग्राम पंचायत कार्यालय में अभिलेखों के साथ समय से उपस्थित रहने के लिए निर्देशित करने को कहा है।
विज्ञापन


गांव के हफीजुर्रहमान ने संयुक्त विकास आयुक्त को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्राम प्रधान के पति ने मनरेगा के कार्यों में वित्तीय अनियमितता की है। कहा कि ग्राम प्रधान के पति ने सगे-संबंधियों, पट्टीदारों और मृतक व्यक्तियों के नाम से पैसा निकालकर एवं अनियमितता की है। संयुक्त विकास आयुक्त ने शिकायत को गंभीरता से लिया और मंडलीय प्राविधिक परीक्षक, संपरीक्षा प्राविधिक प्रकोष्ठ (टीएसी) को जांच का आदेश दिया। मंडलीय प्राविधिक परीक्षक अमित कुमार चौधरी ने टीएसी जांच के लिए 21 नवंबर की तिथि निर्धारित कर बीडीओ को पत्र भेजा है। बीडीओ ओपी सिंह ने बताया कि जांच के दौरान ग्राम सचिव, तकनीकी सहायक को मूल अभिलेखों के साथ मौके पर उपस्थिति रहने को कहा गया है।
00

आरोप निराधार हैं। चुनावी रंजिश के चलते व ग्राम प्रधान की छवि धूमिल करने के लिए विरोधी अनाप-शनाप आरोप लगा रहे हैं। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। -मोहम्मद आसिफ, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें