फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद युवाओं को प्रेरणास्रोत : प्रो ब्रजेश

Tue, 13 Jan 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
एचआरपीजी कॉलेज में विवेकानंद की जयंती पर गोष्ठी को संबो​​​धित करते प्राचार्य-स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस पर संगोष्ठी हुई।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. ब्रजेश त्रिपाठी ने स्वामी विवेकानंद के नास्तिक से आस्तिक बनने के सफर का उल्लेख करते हुए उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत किया और कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनसे प्रेरणा लेकर हम अपने और अपने देश का भविष्य उज्ज्वल कर सकते हैं।

संगोष्ठी में विभिन्न वक्ताओं द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवन एवं उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के डीन प्रो विजय राय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं से कहते थे कि एक सौ ऊर्जावान युवाओं को दो, मैं भारत का पुनर्निर्माण कर दूंगा। उनका मानना था कि भारत का भविष्य युवाओं के हाथों में है, और युवा तभी सफल होंगे जब वे शारीरिक, मानसिक और नैतिक रूप से सशक्त होंगे। प्रो. दिनेश गुप्ता ने भी स्वामी विवेकानंद से संबंधित आध्यात्मिक ज्ञान पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रो राजेश चंद्र मिश्रा द्वारा स्वामी विवेकानंद कोई युवाओं का आदर्श बताया गया। डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह ने भी स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से युवाओं को सीखने योग्य कई बातों पर चर्चा की।
विज्ञापन

संगोष्ठी में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी विद्या भूषण, विजय बहादुर, डॉ मनोज वर्मा, प्रो अमित भारती, डॉ अमर सिंह गौतम, डॉ. शशिकांत राव, डॉ मनोज मिश्रा, श्री पुरुषोत्तम पांडेय, डॉ. फखरे आलम, डॉ. दीप्शी सिंह, डॉ. अमित मिश्रा, डॉ. मनोज भारतीय, डॉ. शिल्पी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें