फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हिंदू एकजुटता से ही राष्ट्रीय मूल्यों का संरक्षण

Mon, 12 Jan 2026 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदूपार में हिंदू सम्मेलन में बोलते मुख्य वक्ता
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। मेंहदूपार में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में शताब्दी वर्ष के अवसर पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए हिंदुओं की एकजुटता पर बल दिया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता हरिशंकर शुक्ला ने की और संघ के सह जिला प्रचार प्रमुख राघवेंद्र मुख्य अतिथि रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि हिंदू एकजुट होंगे तभी राष्ट्रीय मूल्यों का संरक्षण हो सकेगा।
विज्ञापन

मेंहदूपार के बीरा बाबा देव स्थान पर रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन के मुख्य वक्ता के रूप में सहजिला प्रचार प्रमुख राघवेंद्र ने कहा कि हिंदू समाज के सभी लोगों को एकजुट होने की आवश्यकता है। हम एकजुट होंगे तभी जाकर हमारी संस्कृति विरासत व राष्ट्रीय मूल्यों का संरक्षण हो सकेगा। सभी हिंदुओं को जाती पंथ से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता की ओर अग्रसर होना पड़ेगा। अन्यथा की स्थिति में जब हम पृथक पृथक रहेंगे तो हमें अस्तित्व का संकट झेलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारे युवा भोग विलास में पड़े हुए हैं। भोग विलास उन्हें त्यागना होगा अन्यथा की स्थिति में धर्म और राष्ट्रीय संस्कृत का विलोपन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें