फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी से हुई लूट की घटना में बिहार के बदमाशों पर गहराया शक

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यवसायी से हुई लूट की घटना में बिहार के बदमाशों पर गहराया शक
विज्ञापन

- तीन दिन पूर्व शहर में व्यवसायी से बदमाशों ने लूटा था पौने तीन लाख रुपये
- इंडियन बैक से ही व्यवसायी के पीछे बदमाशों के लगने का पुलिस को मिला सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। तीन दिन पूर्व खलीलाबाद शहर के तितौवा मोहल्ले में दिनदहाड़े व्यवसायी से हुई पौने तीन लाख की लूट की घटना में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। वैसे सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। लूट की इस घटना में बिहार के बदमाशों पर पुलिस का शक गहरा गया है।
विज्ञापन

धमरजा गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र स्वर्गीय श्यामलाल शहर के तितौवा मोहल्ले में मकान बनवा कर परिवार के साथ रहते हैं। वह कन, भूसी का व्यवसाय करते हैं। शनिवार को उन्होंने शहर के इंडियन बैंक से पौने तीन लाख रुपये निकाले थे और लिफाफे में रकम रखकर घर जा रहे थे। तितौवा मोहल्ले में अपने घर के पास पहुंचे और सड़क की दूसरी तरफ बाइक खड़ी कर लिफाफे में रखे रकम लेकर अपने गेट की तरफ जैसे ही बढ़े, वैसे ही बदमाशों ने रकम लूट लिया। वारदात के बाद दोनों बदमाश शहर की तरफ ही भाग निकले थे। पीड़ित विनोद कुमार के मुताबिक बदमाश काले रंग की पल्सर से थे। घटना के बाद पुलिस हरकत में आई थी और सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। पुलिस सूत्रों की माने तो व्यवसायी के पीछे इंडियन बैंक से ही बदमाश लग गए थे। पुलिस को शक है कि बिहार के लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने लुटेरों को चिह्नित कर लिया है। गोरखपुर पुलिस भी इस लूट की घटना के पर्दाफाश में मदद कर रही है। जल्द ही लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। एसपी सोनम कुमार ने बताया कि लूट की घटना के पर्दाफाश के लिए अलग-अलग कई टीमें लगी हुई हैं। सर्विलांस और एसओजी टीम भी काम कर रही है। लुटेरों के बारे में पुलिस को सुराग मिला है। जल्द ही बदमाश पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें