फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शीघ्र ही होगा सूर्यकांत हत्याकांड का खुलासा, एफएसएल की एक्सपर्ट रिपोर्ट का इंतजार

Wed, 04 Jun 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर । जिले के बेलहरकला थानाक्षेत्र के बहुचर्चित सूर्यकांत हत्याकांड के छह माह बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस को अब केवल विधि विज्ञान प्रयोगशाला के मेडिकोलीगल एक्सपर्ट की रिपोर्ट का सहारा बचा हुआ है। एक माह पहले ही इसके लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला को सारा डाटा सौंप दिया गया है। लेकिन अभी तक इसके संबंध में एक्सपर्ट रिपोर्ट नहीं आ पाई है। जबकि इसके लिए दो बार रिमाइंडर भी भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


बेलहरकला थानाक्षेत्र के बरगदवा खुर्द गांव के निवासी चतुर्भुज मिश्र के इकलौते पुत्र सूरज मिश्रा (28) पुणे में काम करते थे। 3 दिसंबर 2024 की सुबह वह घर से निकले, लेकिन देर शाम तक वह नहीं लौटे। इसके बाद उनकी खोजबीन की गई। लेकिन उनका पता नहीं चल सका। चार दिसंबर को उनका शव गांव में ही गेहूं के खेत में पाया गया। इस मामले में पिता की तहरीर पर गांव के ही रामनरायन, अभिमन्यु, अमित, देवेन्द्र, अश्विनी, अभिषेक व संतोष के ऊपर हत्या का केस दर्ज किया गया था। लेकिन पुलिस को इस घटना में उनकी संलिप्तता के कोई प्रमाण नहीं मिले।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने नहीं आई। विसरा प्रिजर्व करके जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला को भेजा गया। विसरा रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। घर के लोगों ने इस बात को लेकर पुलिस पर दबाव बनाया। मुकामी पुलिस पर मामले में ढिलाई का आरोप लगाया। इसके बाद इस मामले की विवेचना बेलहरकला थाने से कोतवाली खलीलाबाद स्थानांतरित कर दी गई।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद की पुलिस भी मामले में किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। इसके बाद पुलिस अधिकारियों से परामर्श के बाद विधि विज्ञान प्रयोगशाला को इस मामले के विवेचना से जुड़ी सारी फाइल फोरेंसिक लैब को भेज दी गयी है। अभी तक इस मामले में एक्सपर्ट की राय नहीं आई है। जिससे मामला जस का तस पड़ा हुआ है।

इस मामले में सारी रिपोर्ट फोरेंसिक लैब को भेज दी गयी है। फोरेंसिक लैब के एक्सपर्ट केस के बारे में बैठकर सारे तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अपनी राय देंगे तथा एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जिसके आधार पर केस का खुलासा संभव हो सकेगा।
विज्ञापन

पंकज पांडेय
विवेचक/कोतवाल

-
फोरेंसिक लैब को इस मामले में शीघ्र ही रिपोर्ट देने के लिए रिमाइंडर भेजा जा रहा है। शीघ्र ही उनकी रिपोर्ट मिलने की संभावना है।
सुशील कुमार सिंह
अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें