फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस टीम ने सात झपटमारों को दबोचा, तीन वारदात का खुलासा

Sun, 02 Mar 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद व एसओजी पुलिस टीम ने चोरी और झपटमारी की तीन वारदात का खुलासा किया है। वारदात में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 24 मोबाइल, तीन बाइक और 9200 रुपये भी बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली और एसओजी संयुक्त पुलिस की टीम रविवार को दिन में मेंहदावल बाईपास पर मौजूद थी। इस दौरान बगहिया श्मशान घाट के पास कुछ संदिग्धों के मौजूद होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस टीम ने श्मशान घाट में बेंच व बाइक पर बैठे संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। कड़ाई के साथ पूछताछ करने पर पता चला कि वे खलीलाबाद और आसपास क्षेत्र में घूम-घूमकर मोबाइल व गाड़ियों की छिनैती करते हैं। वे एकत्रित होकर मोबाइल व गाड़ियों को बेचने की तैयारी कर रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान साहिद निवासी मुखलिसपुर चौराहा, प्रिंस कुमार निवासी बडगो थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर स्थानीय पता मैलानी, सत्यम चौधरी निवासी गौसपुर, साहिल जायसवाल निवासी त्रिपाठी मार्केट, राहुल कुमार निवासी गोलाबाजार, आदर्श निवासी गौसपुर, अभिलाष कुमार निवासी महास्थान थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ समस्त कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित न्यायालय प्रस्तुत करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें