फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महाकुंभ में खोईं सुखराजी, बिहार के संजय ने पहुंचाया घर

Sat, 01 Feb 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सुखराजी के घर पहुंचने पर खुश हुईं परिवार की महिलाएं। 
विज्ञापन
बेलहर। नगर पंचायत बेलहर कलां की एक वृद्ध महिला महाकुंभ में भगदड़ के दौरान अपने साथियों से बिछड़ गई। साथ गए लोग काफी परेशान हुए लेकिन खोजने में विफल रहे। इसकी सूचना मिलते ही नगर में कोहराम मच गया। परिजनों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को भी दी।
विज्ञापन

उक्त महिला की मुलाकात हाजीपुर बिहार के एक व्यक्ति से हुई। उसने वृद्धा को शुक्रवार की रात उसके घर पहुंचाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। परिजनों ने उक्त व्यक्ति का आभार व्यक्त करते हुए उसे सम्मान पूर्वक विदा किया।
नगर पंचायत बेलहर से 26 जनवरी को तीन बसों से लोग प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गए थे। इन्हीं लोगों में नगर पंचायत बेलहर कलां के जितवापुर मोहल्ले की सुखराजी पत्नी चंद्रिका (65) भी गई हुई थीं।
विज्ञापन

वह 29 तारीख को भगदड़ में अपने साथियों से बिछड़ गईं। साथ गए लोग काफी परेशान हुए लेकिन खोजने में विफल रहे। 31 जनवरी की रात में हाजीपुर बिहार के संजय कुमार उसे अपने साथ लेकर उसके घर पहुंचे। घर पहुंची सुखराजी को देख लोगों ने राहत की सांस ली।
संजय ने बताया कि वह उसे कुंभ में मिली थीं और अपने घर का पता बताया। मानवता के कारण वह उन्हें उनके घर पहुंचाने आ गए। संजय के इस कृत्य की नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र निषाद एवं नगरवासियों ने प्रशंसा करते हुए आभार जताया। परिवार से मिलकर महिला के खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें