फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पालक के घर पहुंचेगी टीम, लगाएगी पशुओं को टीका

Sat, 01 Feb 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं को खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव हेतु टीकाकरण कार्य के लिए वाहनों को शनिवार को सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन ब्लाॅकाें जाकर पशुओं का टीकाकरण का कार्य करेंगी।
विज्ञापन

सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने बताया कि इस टीकाकरण कार्यक्रम का जनपद में पांचवां चरण है। टीकाकरण कार्यक्रम प्रत्येक छह माह में किया जाता है। जनपद के समस्त नौ विकास खंडों में टीम गठित करते हुए प्रत्येक ग्रामों में पशुपालकों के घर पर ही टीकाकरण कार्य किया जाएगा। टीकाकरण निशुल्क है।
प्रत्येक ब्लाॅक में संबंधित पशु चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में पशुधन प्रसार अधिकारी प्राइवेट की टीम बनाकर टीकाकरण कार्य किया जाना है। जनपद में कुल 2,05,900 टीका प्राप्त है, जो कि लक्ष्य के बराबर है। टीकाकरण कार्य रोस्टर एवं रूटचार्ट के अनुसार किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार तिवारी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार त्रिपाठी, डॉ. पवन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें