कप्तानगंज लेखपाल संघ के अध्यक्ष चुने गए सुबोध गौतम और मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ।स्रोत-सोशल
कप्तानगंज। तहसील सभागार में सोमवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील इकाई का द्विवार्षिक चुनाव हुआ। इसमें सुबोध कुमार गौतम सात वोट से अध्यक्ष और राघवेंद्र एक वोट से मंत्री चुने गए।
चुनाव अधिकारी बृज नारायण सिंह, हृदयानंद वर्मा, विश्व प्रकाश राजन व अनंत कुमार सिंह की देखरेख में हुए चुनाव में कुल वोट 47 थे। मतदान के दौरान 45 वोट पड़े। अध्यक्ष पद के लिए सुबोध गौतम को 26, राहुल सिंह को 19 वोट मिले। इसमें सुबोध गौतम सात मत से अध्यक्ष चुने गए। वहीं मंत्री पद के लिए राघवेंद्र प्रताप सिंह को 23 वोट मिले व उमेश शाही को 22 को मत मिले। इस तरह राघवेंद्र प्रताप सिंह एक मत से मंत्री पद के लिए विजयी घोषित हुए। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार सिंह प्रथम, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गोड, उप मंत्री मदन गोपाल भारती, कोषाध्यक्ष संगम प्रसाद, ऑडिटर आयुष मणि त्रिपाठी को निर्विरोध चुने गए।
इस दौरान आशुतोष कुमार, मारकंडेय गुप्ता, विचित्र मणि त्रिपाठी, दीपक गुप्ता, विजय प्रकाश, राहुल दीक्षित, आकाश गोविंद राव, सुनीता निगम, अनामिका मिश्रा आदि मौजूद रहे।