उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के चन्द्रौटा गांव में चार अप्रैल को दरवाजे पर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। बच्ची के दादा की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
चंद्रौटा के सिंहासन गुप्ता ने तहरीर में बताया कि चार अप्रैल को उनकी नातिन नंदनी दरवाजे पर खेल रही थी। इसी दौरान तुर्कपट्टी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से नंदनी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे फाजिलनगर सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में नंदनी की मौत हो गई। थानाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।