कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का स्वागत करते कार्यकर्ता-स्रोत कार्यकर्ता
संतकबीरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर रविवार को गोरखपुर जाते समय टेमा चौराहे पर रुके। पार्टी के प्रदेश सचिव अब्दुल अजीम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि कार्यकर्ता एसआईआर फार्म भरवाने में सहयोग करें। इसके साथ ही संगठन को मजबूत बनाए। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की रक्षा की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर, मुहम्मद इनामुल्लाह कुरैशी, अब्दुल कय्यूम, ताजुद्दीन, मुहम्मद अहमद, इरशाद अहमद, साजिद खान, सफीकुर्रहमान, हबीबुर्रहमान, इरफान अहमद आदि मौजूद रहे।