फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आरोग्य मेले में त्वचा रोग और शुगर के मरीज ज्यादा

Mon, 01 Dec 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
काशीराम नगरीय केंद्र पर मरीज देखती डॉक्टर-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। रविवार को जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया। इसमें सबसे ज्यादा चेहरे और शरीर पर दाने, खांसी, सिरदर्द, बुखार से पीड़ित पहुंचे। शिविर में मौजूद चिकित्सकों ने परामर्श के साथ ही दवाएं दीं और फाॅलोअप के लिए बुलाया। इसके साथ ही पांच मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 1390 मरीजों ने इलाज कराया। जिसमे 59 मरीज बुखार, चर्म रोग के 280 तो शुगर के 119 मरीज मिले। उन्हें जांच के लिए जिला अस्पताल बुलाया गया।
विज्ञापन

कांशीराम आवास स्थित उप नगरी स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह नौ बजे से जन आरोग्य मेला लगाया गया। मेले में सबसे ज्यादा चेहरे पर दाने, बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, खांसी की समस्या को लेकर मरीज पहुंचे। इसके साथ ही छोटे बच्चों में बुखार और उल्टी दस्त की समस्या थी। उनके परिजन ने चिकित्सकों को दिखाकर बच्चों की दवा ली। चिकित्सकों ने बताया कि गर्मी के साथ ही बारिश का भी समय है। इस वजह से लोगों ने दाने निकलने की शिकायतें आ रही हैं।
शिविर में आई दिव्यांशी, रूहाना, असफा आदि ने बताया कि चेहरे व शरीर पर कई जगह दाने निकल आए है। शिविर में दिखाने आए थे। चिकित्सक ने देखा और दवा दी तथा तीन दिन बार फिर बुलाया है। चार बजे तक चले मेले में कुल 100 मरीजों ने इलाज कराया। डॉ श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 100 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं हैं। इस मौके पर सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसया बाजार में भी आरोग्य मेला लगा। यहां पर कुल 42 मरीजों ने इलाज कराया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद वर्मा, सौरभ यादव, विद्यासागर पांडेय, चंद्र कला आदि मौजूद रहीं। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे शिविर में 1390 मरीजों का इलाज हुआ है। पांच मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि वह खुद परसा पांडेय और साड़ेकला का निरीक्षण किए। जहां पर आरोग्य मेला सुचारू रूप से होता मिला।
0
एक सप्ताह से लगातार बुखार चढ़ जा रहा है। सिर में दर्द की समस्या थी। दवा से आराम रहता है, लेकिन फिर बुखार चढ़ जाता है। चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने तीन दिन की दवा दी है और फिर दिखाने के लिए कहा है। - असमुद्दीन अंसारी, निवासी नंदौर
0
शरीर में कई जगह दाने निकल आए हैं। इसके साथ ही खासी की समस्या बनी हुई है। मेडिकल स्टोर से दवा ली थी, लेकिन आराम नहीं मिला। शिविर में दिखाया है और यहां पर दवा दी है। चार दिन बाद फिर बुलाया गया है। - दिवेश मौर्य, निवासी बेलवनिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें