फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रगति कार्ड से पढ़ाई का होगा आकलन

Wed, 29 Oct 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों में संसाधनों की बढ़ोतरी के साथ ही नवाचारों के जरिये नौनिहालों का पठन-पाठन उच्च स्तरीय किया जा रहा है। इस कड़ी में विभाग की ओर से प्रगति कार्ड का नया नवाचार शुरू किया गया है।
विज्ञापन

प्रत्येक बच्चे की रोजाना की प्रगति इस कार्ड में अंकित की जाएगी। साप्ताहिक समीक्षा के बाद प्रत्येक बच्चे की प्रगति का मूल्यांकन होगा। नवाचारप्रत्येक परिषदीय स्कूल में शुरू हो रहा है।
जिले में 1247 परिषदीय स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। पैरेंट्स मीट में बच्चों की प्रगति को लेकर शिक्षक-अभिभावकों को जानकारी देते हैं। पढ़ाई-लिखाई की तमाम व्यवस्था के बावजूद शिक्षण कार्य की माॅनिटरिंग व्यवस्था अभी तक नहीं थी। महज थर्ड पार्टी सर्वे में बच्चों का मूल्यांकन सामने आ पाता था। साथ ही साथ अफसरों के निरीक्षण में बच्चों की प्रगति सवाल जवाब पूछने के बाद आंकी जाती है।
विज्ञापन

अब इस माॅनिटरिंग को प्रगति कार्ड के जरिये धरातल दिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से डॉयट प्राचार्य के नेतृत्व में प्रगति कार्ड की रूपरेखा तैयार की गई है।
इस प्रगति कार्ड में बच्चे की रोजाना की प्रगति अपडेट की जाएगी। शिक्षक इस प्रगति कार्ड का नवाचार डाॅयट प्राचार्य के सहयोग से शुरू किया जा रहा है। बच्चे के पास यह कार्ड रहेगा, जिससे अभिभावक भी बच्चे की प्रगति इस कार्ड को देखकर आंक सकेंगे। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रगति कार्ड से बच्चों की पढ़ाई का आकलन हो सकेगा। अभिभावक भी अपने पाल्यों की जानकारी पा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें