धर्मसिंहवा। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ से संचालित हो रहे पौरहित्य प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत धर्मसिंहवा में संस्कृत के छात्र-छात्राओं को ज्योतिष एवं कर्मकांड का ज्ञान दिया जाएगा। सोमवार को आदर्श विद्या विलास संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धर्मसिंहवा में पौरहित्य सत्र का उद्घाटन किया गया।
आदर्श विद्या विलास संस्कृत माध्यमिक विद्यालय धर्मसिंहवा के संरक्षक शत्रुधन नाथ त्रिपाठी की मौजूदगी में पौरोहित्य कक्षा का उद्घाटन किया गया। संस्था में अरुण कुमार द्विवेदी प्रशिक्षक रहेंगे। उन्होंने कहा कि पौरोहित्य कार्य एक दैवीय कार्य है, अतः सभी प्रशिक्षकों को श्रद्धा व निष्ठा के साथ इस सत्र के संचालन में सहयोग करना चाहिए। कहा कि पौरोहित्य के साथ-साथ छात्रों को ज्योतिष विद्या एवं संस्कृत की शिक्षा देने के लिए भी आग्रह किया। मृणालिनी त्रिपाठी ने कहा कि पुरोहित साक्षात ईश्वर के प्रतिनिधि होते हैं।
इस अवसर पर वंदना तिवारी, शालिनी चतुर्वेदी आदि मौजूद रहीं।