फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: साइबर ठगी से बचने के लिए छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल क्षेत्र के प्रेमा एजुकेशनल एकेडमी में सोमवार को साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी के तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों को डिजिटल भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने बताया कि साइबर अपराधी अज्ञात कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी ई-मेल, लॉटरी और आकर्षक ऑफर के जरिये लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। इसके अलावा क्यूआर कोड स्कैन कराने, वर्क फ्रॉम होम के नाम पर रुपये ऐंठने, पुलिस अधिकारी बनकर डराने और संदिग्ध एपीके फाइल डाउनलोड कराने के माध्यम से भी साइबर ठगी की जाती है।
पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों को समझाया कि वे अपना बैंक खाता विवरण, ओटीपी, पासवर्ड और अन्य निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। सोशल मीडिया पर मिले संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अनजान स्रोत से मोबाइल एप या फाइल डाउनलोड करने से बचें। ऑनलाइन खरीदारी और डिजिटल भुगतान करते समय भी विशेष सावधानी बरतें।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें या साइबर क्राइम की आधिकारिक वेबसाइट साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। विद्यार्थियों से कहा गया कि वे स्वयं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहें और अपने परिवार के सदस्यों तथा आसपास के लोगों को भी डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह और प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें