फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए विद्यार्थी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहतर सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए विद्यार्थी सम्मानित
विज्ञापन

संतकबीरनगर। हीरालाल इंटर कॉलेज में चल रहे दीपावली मेले में शनिवार को छात्रों ने विभिन्न प्रकार के नाटकों का मंचन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार, पथ विक्रेताओं, स्वयं सहायता समूहों, एक जनपद एक उत्पाद योजना आदि के उत्पादों को बेचने के लिए स्थान एवं माहौल उपलब्ध कराया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सामूहिक नृत्य, सामाजिक बुराई पर आधारित नाटक का मंचन, देश भक्ति गीत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किया। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रशस्तिपत्र देकर पुरस्कृत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत महेश मौर्य एंड पार्टी ने प्रदेश सरकार की योजनाओं का गीत के माध्यम से प्रचार किया। इस अवसर पर डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह, प्रधानाचार्य निशा यादव, ईओ कुमार मौर्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ श्वेता त्रिपाठी, अपर जिला सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें