मेंहदावल। ब्लॉक में दो परिषदीय विद्यालयों के बच्चे अब पढ़ाई के साथ अब लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्रा टेलीस्कोप, एलईडी टाॅर्च, सोलर कुकर आदि बनाना सीख रहे हैं। ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय तुलसीपुर व भटौली में लैब बनाया गया है। जानकारी देते हुए बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने सोमवार को बताया इसमें पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं को हुनरमंद बनने की शिक्षा मिल रही है।
उन्होंने कहाकि दोनों ही विद्यालयों में लैब अत्याधुनिक संसाधनों से लैस हो गए हैं। इन दोनों में करीब सात सौ छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इसके लिए शासन की ओर से तमाम प्रयास किया जा रहा है। लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम के तहत ही इन दोनों विद्यालयों में अत्याधुनिक संसाधानों से युक्त लैब स्थापित हो गए हैं। योजना के तहत विद्यालयों में लैब स्थापित करने व आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए 14 हजार चार सौ अस्सी रुपये प्रति विद्यालय धनराशि मिला था।
दोनों लर्निंग बाई डूइंग के पहले चरण में चयनित इन दोनों विद्यालयों के लैब में छात्र-छात्राएं टेलीस्कोप, एलईडी टार्च, सोलर कूकर बनाना सीखेंगे। साथ ही इस लैब में बच्चों को तेल का दीपक बनाना, मिट्टी व पानी परीक्षण, गुड व मूंगफली की चिक्की, तिल गुड के लड्डू, मोबाइल प्रोजेक्टर बनाना, मॉडल बनाना, डस्टर बनाना, प्लास्टिक बोतल में पौधे लगा करके किचन गार्डन तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने कहा शासन के निर्देशों पर लर्निंग बाइंग डूइंग कार्यक्रम के तहत चयनित विद्यालयों में लैब स्थापित हो रहे हैं। इसमें छात्र-छात्राओं को अत्याधुनिक चीजों के जरिए करके सिखाया जाएगा।