फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शादी में गया था परिवार, चोरों ने खंगाल लिया घर

Mon, 03 Mar 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के पुरानी सब्जी मंडी स्थित एक व्यक्ति के मकान में छत के रास्ते चोर घुस गए। चोर जेवरात समेत 25 हजार नगदी उठा ले गए। पीड़ित जब घर पहुंचा तो आलमारी का ताला टूटा देखकर दंग रह गये। उसके बाद पुलिस को मामले में कार्रवाई के लिए तहरीर देकर मांग की है।
विज्ञापन

शहर के पुरानी सब्जी मंडी रोड निवासी विनोद उर्फ मोनू वर्मा ने बताया कि एक मार्च को उनके परिवार के लोग एक शादी कार्यक्रम में गए हुए थे। उसी रात किसी अज्ञात ने उनके घर के तीसरी मंजिल छत के रास्ते दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए। घर में रखा सोने का तीन अंगूठी, पावजेब, पायल एवं घर में रखा 20-25 हजार रुपये नकद चोरी कर लिया। परिजनों के घर वापस आने पर चोरी के घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई की मांग किया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल और छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें