फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 से 30 अगस्त के बीच संपन्न होंगे चुनाव

विज्ञापन
एचआर पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों के साथ बैठक करते प्रचार्य ओर सीओ। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
एचआरपीजी कॉलेज छात्रसंघ का चुनाव 30 अगस्त को
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन ने जारी की अधिसूचना, मतदान के ही होगी मतगणना
कल से शुरू होगी नामांकन पत्रों की बिक्री
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। 30 अगस्त को मतदान होगा और उसी दिन मतपत्रों की गणना होगी। 21 अगस्त से नामांकन पत्रों का वितरण शुरू हो जाएगा। छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही छात्र नेताओं की गतिविधियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कॉलेज प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें छात्रसंघ चुनाव कराए जाने पर मंथन हुआ। प्राचार्य डॉ. रामसोच यादव ने बताया कि 21 और 22 अगस्त को नामांकन पत्रो का वितरण होगा। 22 अगस्त को नामांकन पत्र जमा होंगे। उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच भी होगी और वैध नामांकन पत्रों का प्रकाशन होगा। 24 अगस्त को नामाकंन पत्रों की वापसी होगी और उसी दिन अंतिम वैध नामांकन पत्रों का प्रकाशन होगा। 30 अगस्त को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना होगी और परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही विजयी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि बिना परिचय पत्र के किसी छात्र को कॉलेज परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। चुनाव लिंगदोह समिति के संस्तुतियों के आधार पर ही कराए जाएंगे। बैठक में सीओ सदर रमेश कुमार, कोतवाल श्रीप्रकाश यादव, चौकी इंचार्ज गोला बाजार सुनील सिंह, डॉ डीएन पांडेय, डॉ विजय कृष्ण ओझा, डॉ प्रताप विजय कुमार, डॉ अमित भारती, डॉ मंजू मिश्र, डॉ अमरनाथ पांडेय, मंजूल ज्योति वर्मा, डॉ विजय मिश्र, डॉ राम प्रताप राज, छात्र नेता अंशुमान सिंह, अतुल उपाध्याय, प्रवीण यादव, अमरजीत यादव अवनीश चौबे समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन पदों पर होगा चुनाव
अध्यक्ष एक पद
उपाध्यक्ष एक पद
महामंत्री एक पद
पुस्तकालय मंत्री एक पद
संकाय प्रतिनिधि के कुल 19 पद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें