मेंहदावल तहसील में समाधान दिवस पर सुनवाई करते डीएम-स्रोत सूचना
संतकबीरनगर। जिले की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। 18 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि 13 मामलों में मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम भेजी गई। इसकी रिपोर्ट भी देने को निर्देश दिया गया। अन्य मामले संबंधित विभागों को भेज दिए गए। तीनों तहसीलों पर कुल 117 मामले आए थे। डीएम आलोक कुमार ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है। इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मेंहदावल तहसील में डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीना ने सुनवाई की। शिकायतों को एक-एक कर शिकायतें सुनीं। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारी को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए। भूमि विवाद व अन्य किसी विवाद में शिकायतकर्ता सहित सभी पक्षों की उपस्थिति में स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण के निर्देश दिए।
यहां कुल 46 मामले अएए। उसमें से आठ का मौके पर निस्तारण कराया गया। पांच मामलों में टीम भेजी गई। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया, एसडीएम संजीव राय आदि मौजूद रही। धनघटा तहसील में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने समस्याओं को सुना। यहां पर 42 मामले आए। इसमें पांच का मौके पर निस्तारण हुआ। तीन मामलों में टीम भेजी गई। इस दौरान एसडीएम डॉ सुनील कुमार, सीओ अभय मिश्रा, नायब तहसीलदार हरे राम आदि मौजूद रहे। खलीलाबाद तहसील में एडीएम जय प्रकाश ने समस्याओं को सुना। यहां पर 29 मामले आए और उसमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। पांच मामलों में टीम भेजी गई। इस अवसर पर एएसपी सुशील कुमार सिंह, एसडीएम अरूण कुमार, तहसीलदार आनंद कुमार ओझा आदि मौजूद रहे।