फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शक्ति की उपासना का नवरात्र पर्व शनिवार से शुरू हो गया। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित माता के मंदिरों पर सुबह से ही पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी। हर ओर देवी के जयकारे और घड़ी-घंटाल गूंजने लगे। घरों में कलश की स्थापना का कार्यक्रम पूरे दिन चलता रहा। जबकि माता का दर्शन और पाठ का क्रम सुबह से ही शुरू हो गया। यह क्रम लगातार नौ दिनों तक चलेगा। 
विज्ञापन

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से नवरात्र पर्व मनाया जाता है। आज के दिन सुबह में उठकर श्रद्धालु प्रथम मां शैलपुत्री के पूजन अर्चन के लिए स्नान आदि कर घरों से पूजा की थाल फूलों से सजाकर मंदिरों की ओर जाते दिखाई देने लगे। मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। जिला मुख्यालय के समय माता मंदिर, बरदहिया बाजार की मां दुर्गा मंदिर तथा ग्रामीण क्षेत्रों के बाराखाल मंदिर, वन देवी मंदिर सहित अनेक मंदिरों पर लोग मां के मंत्रों की जप कर रहे थे तो कुछ देवी मां के सामने मत्था टेक रहे थे। वहीं कुछ श्रद्धालु अपने अंदर की कमियों को दूर करते हुए मां की कृपा पाने की कामना से अपने-अपने घरों में कलश की स्थापना कराते नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मंदिरों में काफी भीड़ रही। मेंहदावल, बखिरा, नाथनगर, धनघटा, हैंसर, बाघनगर, बेलहर आदि क्षेत्रो में स्थापित माता के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी रही। इसी तरह से बाजारो में श्रद्धालुओं के फलों आदि के खरीदने को लेकर भीड़ देखी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें