हिंदू नववर्ष पर प्रभात फेरी निकाली गई
फोटो
बच्चों को फलाहार कराते हुए पुरस्कृत किया गया
भारत माता की आकर्षक झांकी भी निकली
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा। चैत्र प्रतिपदा के प्रथम दिवस शनिवार को हिंदू नवसमवत्सर पर सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों की ओर प्रभात फेरी निकाली गई। भारत माता की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। प्रधानाचार्य रामनिधि तिवारी की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ।
भारत माता की झांकी के साथ बैंड बाजे की धुन पर भारत माता की झांकी के साथ बच्चों की प्रभात फेरी विद्यालय परिसर से होकर कोपिया शिव मंदिर, तिघरा ब्लाक होते हुए वापस विद्यालय परिसर पहुंचा। इस बीच ग्राम प्रधान मानसिंह ने अपने आवास पर सभी बच्चों को फलाहार भी कराया। बखिरा स्थित पंडित यदुनाथराधेरमण सरस्वती शिशु मंदिर में हिंदू नववर्ष के अवसर पर डॉ. चंद्रशेखर पाठक व प्रधानाचार्य कौशल त्रिपाठी की अगुवाई में बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली जो इंटर कॉलेज से होकर, पुलिस चौकी, नई बाजार, मंगल बाजार, शनिचरा बाजार जीते हुए विद्यालय वापस पहुंचा। बच्चों ने गीत गाकर नववर्ष का स्वागत किया। उर्मिला पब्लिक एकेडमी ढोढ़या सझौली में नवबर्ष एव नए सत्र के अवसर पर संजय पाठक उर्फ लाला पाठक के नेतृत्व में स्कूल के बच्चों ने मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान उदयराज शर्मा, मुकेश जायसवाल, गौरीशंकर वर्मा, मुरलीधर गुप्ता, रामजी वैद्य, रेनू, कृष्णचन्द्र उपाध्याय, सुनीता, रंजना त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।
पथ संचलन कर दी शुभकामनाएं
हैंसर। हिंदू नव संवत्सर के अवसर पर शनिवार को धनघटा में भारत उदय मंच के कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन कर लोगों को शुभकामनाएं दी। मंच के संजोजक पंडित कैलाश नाथ मिश्र के नेतृत्व में निकली भारत माता की झांकी बैंडबाजा के साथ धनघटा दानीनाथ बाबा शिवमंदिर के प्रागंण से चलकर धनघटा चौक, टेम्हा, सुरैना चौराहा, गागरगाड़ आदि जगहों पर पहुंची। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को नव संवत्सर की बधाई दी। इस मौके पर ओमप्रकाश यादव, शत्रुघ्न शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, रामप्रसाद मोदनवाल, रामजी मोदनवाल, अवधेश, राधेश्याम, उदयप्रताप शुक्ला, रामचेत यादव, चंद्रकेश यादव आदि मौजूद रहे।