रोसयाबाजार। प्रशासन के रोक के बावजूद पाैली में भूसा मशीन धड़ल्ले से चल रही हैं। जबकि आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत डीएम ने भूसा बनाने वाली मशनी के चलने पर 5 अप्रैल तक रोक लगाई गई थी।
इसकी निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट, तहसील के अधिकारी, लेखपाल और चौकीदार को दिशा निर्देश जारी किया गया था कि यदि एक्स्ट्रा रीपर व भूसा मशीन चलाता है तो तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दें। लेकिन आदेश बेअसर नजर आ रहा है।
इसके बाद भी पौली क्षेत्र में धड़ल्ले से भूसा मशीन चल रही हैं। जिस पर किसी की नजर नहीं जा रही है। किसानों का कहना है कि इससे यदि कोई बड़ी घटना हुई तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।