फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: समय से पहले गर्मी की दस्तक, 38 डिग्री पर पहुंचा पारा

Thu, 03 Apr 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
 धूप से बचने के लिए सिर पर दुपट्टा रखकर जातीं छात्राएं।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अभी अप्रैल का महीना शुरू हुआ है। आमूनमन अभी गर्मी कम पड़ती है, लेकिन समय से पहले ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। तापमान लगातार बढ़ रहा और 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

मई और जून में गर्मी के और बढ़ने की संभावनाएं हैं। शासन ने भी हीट वेव की चेतावनी दे दी है। इसके चलते लोगों की परेशानियां बढ़नी तय है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है। अभी अप्रैल का महीना है और पारा लगातार चढ़ रहा है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
दिन में तेज धूप के चलते अधिकतर लोग घरों में रहने को मजबूर हो जा रहे हैं। जो लोग घर से बाहर निकल रहे है वह लोग मुंह पर गमछा बांधकर निकल रहे हैं। इसके बाद भी गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

गर्म हवा चलने से दो पहिया वाहन चालक खासे परेशान हो रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने हीट वेव की चेतावनी दी है। इसके मद्देनजर अस्पतालों में भी तैयारियां की जा रही है।
हीट वेव को लेकर जहां लोगों को जागरूक किया जा रहा है वहीं वार्ड भी बनाया गया है। वैसे अभी मई और जून में गर्मी लोगों को और रुलाएगी। बताया जा रहा है कि इस बार तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें