प्रदेश सरकार के वन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने कहा है कि सबका साथ, सबका विकास के नारे को सार्थक करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार विकास कार्यों को गति दे रही है। इस सरकार में किसी को भी लूट की छूट नहीं है। सरकार के कार्यों से विपक्षी दल परेशान नजर आ रहे हैं।
शनिवार को क्षेत्र के पतजू गांव में 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पंचायत भवन का शिलान्यास करने के बाद वह सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनहित में 70 योजनाओं का संचालन करके देश की जनता को विकास के मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है। इसके पूर्व मंत्री ने बेलौरा गांव में गरीबो में कंबल वितरित किया। मंत्री ने पतजू गांव में इंटरलाकिंग मार्ग का उद्घाटन भी किया। सिरसी में भूमिहार समाज के लोगों ने मंत्री को माला पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक श्रीराम चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी, उपेंद्र दत्त शुक्ल, फतेहबहादुर उर्फ जोखई सिंह, नरेंद्र पांडेय, एसपी सिंह, महेंद्र नाथ राय, अमर राय, त्रिशूलधारी राय, राजन राय, दिलीप राय, नितेश राय, प्रदील्प कन्नौजिया, धनंजय पांडेय, श्याम करन सिंह, रणविजय सिंह, रमेश राय, गणेश चौहान, प्रसिद्ध नरायन पांडेय, शैलेश मिश्र, मंगल राय, सूरज राय आदि मौजूद रहे। प्रधान गंगोत्री सिंह की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों को देखकर सराहना की। भाजपा नेता और प्रधान प्रतिनिधि फतेहबहादुर सिंह उर्फ जोखई सिंह ने कहा कि इस गांव को ओडीएफ गांव बना दिया गया है और यहां पर शत-प्रतिशत शौचालय का प्रयोग किया जा रहा है।