मुकुंदपुर चौराहे और आबादी के बीच से एचटी लाइन तार खींचने का मामला
डीएम ने मामले के निस्तारण का निर्देश एक्सईएन को दिया
अमर उजाला ब्यूरो
हरिहरपुर। मुकुंदपुर चौराहे व आबादी से होकर एचटी लाइन का तार खींचने के मामले में एसडीएम के अल्टीमेटम देने से नाराज ग्रामीण बुधवार को प्रधान संघ के अध्यक्ष मथुरा सिंह व प्रधान के पति चंद्रदेव शुक्ल के नेतृत्व में राज्यमंत्री श्रीराम चौहान से उनके आवास मिले। राज्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए डीएम से बात की। डीएम के बुलावे पर पहुंचे ग्रामीणों को डीएम ने मामले के निस्तारण का भरोसा दिया और एक्सईएन को निस्तारण का निर्देश दिया।
आबादी के बीच से 33 केवीए की सप्लाई के लिए खींचे जा रहे तार को ग्रामीणों ने रोक दिया था। इसे लेकर ग्रामीण और निगम के अफसर आमने- सामने हो चुके है। मंगलवार को वार्ता के बाद भी बाद न बनने एसडीएम ने ग्रामीणों को मामले के निस्तारण के लिए तीन दिन की मोहलत दी थी। निराकरण न होने की स्थिति में पुलिस की मौजूदगी में तार खिंचवाने की बात कही थी ।
उच्चाधिकारियों को करा दिया अवगत : एक्सईएन
हरिहरपुर। डीएम के निर्देश पर एक्सईएन के पास पहुंचे ग्रामीणों ने अपना मांग पत्र उन्हें सौंपा। एक्सईएन राज कुमार सिंह ने बताया कि मामले से निगम के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया हैं। आगे जो भी निर्देश उन्हें प्राप्त होगा उसी के अनुसार कार्रवाई आगे बढ़ेगी। इस दौरान प्रधान संघ के अध्यक्ष मथुरा सिंह, चंद्रदेव शुक्ल, हरिद्वार शुक्ल, राजन शुक्ल, रामदास आदि लोग मौजूद रहे।