फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में शिक्षा विभाग की हेल्प लाइन शुरू

Mon, 21 Dec 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित शिकायतों को अब हेल्प लाइन नंबर पर दर्ज करा सकते है। सोमवार को बीएसए ने दो हेल्प लाइन नंबरों का शुभारंभ किया। इसके साथ ही शिकायतों के निस्तारण के लिए दो नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए।
विज्ञापन

बीएसए महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग से संबधित शिकायतों को लोग लेकर जिला मुख्यालय आते थे। जिसमें काफी परेशानी होती थी।
आम लोगों की शिकायतों को देखते हुए दो हेल्प लाइन नंबर की शुरूआत की गई है। जिसमें एक हेल्प लाइन का नंबर 05547-226261 है। जिसमें आम लोग सुबह 10 बजे से पांच बजे तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।
इसके साथ ही दूसरे हेल्प लाइन का नंबर 8795847119 है। इस नंबर पर सिर्फ शिक्षक 10 बजे से पांच बजे तक शिकायत दर्ज कराएंगे। शिक्षक विद्यालय पर नहीं आएंगे।
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर पर ही शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज कराने वाले शिकायत कर्ता का पूरा पता और मोबाइल नंबर लिखा जाएगा।
शिकायतों के निस्तारण के बाद या उसमें क्या प्रगति है इसकी पूरी जानकारी शिकायत कर्ता के मोबाइल नंबर पर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शिकायतों के निस्तारण के लिए खंड शिक्षा अधिकारी सेमरियावां डॉक्टर नरेंद्र सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी पौली ऋषिकेश सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
 जो शिकायतों की जांच कर उसका निस्तारण करेंगे। इसकी प्रतिदिन मानीटरिंग कराई जाएगी। इसके शुरू होने से लोगों को सहूलियत रहेगी। इस अवसर पर स्टेनो सुनील पांडेय, राकेश मणि त्रिपाठी, राजकुमार पांडेय, बजरंगी लाल विश्वकर्मा, विजय कुमार समेत बेसिक शिक्षा विभाग के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें