कांटे क्षेत्र में पैदल मार्च करते एसएसबी के जवान और पुलिसकर्मी।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
एसएसबी के जवानों ने पुलिस संग किया मार्च
- लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। 45 बटालियन एसएसबी की एक कंपनी मुजफ्फपुर से मंगलवार को जिले में पहुंची। पहले दिन एसएसबी के जवानों ने कोतवाली पुलिस के साथ कांटे क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।
एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि एसएसबी की एक कंपनी आई है। जिसमें करीब 90 जवान हैं। पहले दिन मंगलवार को एसएसबी के जवान और पुलिस कर्मी कांटे क्षेत्र में चंगेरा-मंगेरा, टेमा रहमत, कांटे, चुरेब, तेनुहारी आदि गांवों में भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। इसमें कांटे चौकी प्रभारी हरेश तिवारी समेत तमाम पुलिसकर्मी शामिल रहे।
सीओ ने बताया कि 12 जनवरी को एसएसबी के जवान दुधारा क्षेत्र में, 13 जनवरी को धनघटा क्षेत्र में, 14 जनवरी को महुली क्षेत्र में, 15 जनवरी को मेंहदावल क्षेत्र में, 16 जनवरी को बखिरा क्षेत्र में, 17 जनवरी को बेलहर कला क्षेत्र में और 17 जनवरी को धर्मसिंहवा क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। प्रशासन की प्राथमिकता है कि शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराया जाएगा। चुनाव में खलल डालने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।