लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई
समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 118वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके सिद्धांतों पर चर्चा की।
जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि लोकनायक जय प्रकाश नारायण ने समाजवाद का झंडा बुलंद किया था। उन्होंने हर तबके के लोगों के लिए संघर्ष किया। कार्यक्रम को पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, जिला उपाध्यक्ष केडी यादव आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, जावेद अहमद, पप्पू छापड़िया, अनवारुल हक, श्याम विश्वकर्मा, रामनाथ चौरसिया, शैलेंद्र यादव, फारुख खान, परवेज अहमद, मोबीन खान, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चंद्र भूषण पांडेय, रमेश चंद यादव, इफ्तेखार अहमद, राहुल यादव बादल, जिलाध्यक्ष महिला सभा शकुंतला यादव, वकील अहमद अंसारी, अवधेश यादव, रामभरोसे वारसी, अभिनंदन तिवारी, सर्वेश यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद जिलाध्यक्ष गौहर अली खां के पिता हाजी मोहम्मद शमी और जिला उपाध्यक्ष कौशल चौधरी के पिता नरसिंह चौधरी के निधन पर शोक जताया गया।