फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के पेच में फंसा सामुदायिक शौचालय निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के पेच में फंसा सामुदायिक शौचालय निर्माण
विज्ञापन

36 गांवों में शौचालयों के निर्माण में बाधा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार की 36 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य जमीन पेच में फंस गया है। कहीं पर जमीन का विवाद तो कहीं जलभराव के कारण कार्य नहीं हो पा रहा है। इसके लिए जिम्मेदारों को मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

गांवों में होने वाले शादी विवाह या अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम में आए लोगों को खुले में शौच न जाना पड़े, इसके लिए सरकार ने सभी ग्राम पंचायतों में प्राथमिकता के आधार पर ग्राम पंचायत वित्त से सामुदायिक शौचालय बनवाने का आदेश दिया है। विकास खंड हैंसर बाजार की 86 ग्राम पंचायतों में से चार में पहले से ही सामुदायिक शौचालय बने हैं, जबकि 82 में शौचालय का निर्माण होना है। इनमें से 15 ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य पूर्ण होने के कगार पर है। 31 पर काम चल रहा है, लेकिन हैंसर बाजार, मलौली, मुण्डेरा शुक्ल, बेलौरा, बेलमा, अशरफपुर, बैकुण्ठपुर, नटवाबर समेत 36 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जहां जमीन को लेकर या तो विवाद है या पानी भरा हुआ है। इसके कारण निर्माण कार्य ठप पड़ा है। जिस गांव में जमीन विवादित है, उन गांवों के प्रधान व सेक्रेटरी तहसील से लगायत ब्लॉक का चक्कर काट रहे हैं। हैंसर बाजार की प्रधान रुपाली देवी, मलौली के प्रधान प्रतिनिधि जब्बार अली, मुण्डेरा शुक्ल के प्रधान प्रतिनिधि श्रवण कुमार यादव, गायघाट के प्रधान रामनयन आदि का कहना है कि राजस्व विभाग पहले ग्राम समाज की भूमि को चिह्नित करके नींव चलवा दी और जब काम आगे बढ़ा तो गांव का कोई न कोई व्यक्ति बाधा खड़ा करने लगा। वैसे सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराए बगैर गांव में अन्य विकास कार्य वित्त के धन से कराए जाने पर रोक भी लगा दी गई है। अब जब चुनाव सामने है तो गांव के विकास को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस संबंध में एडीओ पंचायत शिवकुमार तिवारी ने बताया कि जिन गांवों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण जमीन के विवाद के कारण नहीं हो पा रहा है, उसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही रुकावट दूर करके निर्माण कार्य शुुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें