फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के एजेंडे पर सपा लड़ेगी चुनाव

Sun, 15 Nov 2015 11:51 PM IST
संतकबीरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की जीत विकास के मु्द्दे पर हुई है। वहां की जनता ने विकास को प्राथमिकता दी है। उत्तर प्रदेश में हुए पंचायत चुनाव में भी जनता ने विकास को  महत्व देते हुए सपा को अपार जनसमर्थन दिया है। सपा विकास के एजेंडे पर ही चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन


सीएम अखिलेश यादव रविवार को सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र के दरियाबाद गांव के रहने वाले मौलाना नुरुलहोदा कासिमी के बेटे मौलाना रहमतुल्लाह नूर कासिमी के शादी समारोह में शिरकत करने आए थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सरकार ने जनता से जो वायदे किए थे, उसे पूरा किया। स्वास्थ्य सुविधाओं के तहत 102 और 108 नंबर की एंबुलेंस की निशुल्क सुविधाएं मरीजों को मिल रही हैं।

सभी तरह की जांच निशुल्क कर दी गई है, वहीं समाज के दबे-कुचले लोगों के लिए समाजवादी पेंशन योजना के जरिए उन्हें आर्थिक मदद पहुंचाई जा रही है। लोहिया समग्र गांव विकास योजना के तहत गांवों का विकास हो रहा है। बिहार में महागठबंधन को मिली जीत को किस तरह देखते हैं और प्रदेश में क्या ऐसा प्रयोग करेंगे के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने महागठबंधन को विकास के मुद्दे पर वोट दिया है।
विज्ञापन


यूपी में सपा भी विकास को एजेंडे में रख कर काम रही है। पंचायत चुनाव में जनता ने विकास के मुद्दे पर ही सपा को अपार जनसमर्थन दिया है। कैबिनेट विस्तार और दिवाली के बाद से आजम खां का कई कार्यक्रमों में शरीक न होना और अमर सिंह से बढ़ती नजदीकियाें के सवाल पर चुप रहे और कहा कि सवाल विकास को लेकर होना चाहिए। फिर कहा कि सवाल होना चाहिए कि संतकबीरनगर में समाजवादी पेंशन और बढ़ा दी जाए।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का यह कहना कि साठ साल के बाद राजनीति से संन्यास लेकर समाज सेवा करना चाहिए, आप की क्या राय है के जवाब में उन्होंने कहा कि यह भाजपा का अंदरूनी मामला है। यहां तो राजनीति समाज सेवा के लिए ही की जा रही है। सीएम ने कहा कि वर्ष 2017 का विधान सभा चुनाव सपा विकास के एजेंडे पर ही लड़ेगी।

इसके पूर्व सीएम 11 बजकर दस मिनट पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और वर-वधू को आशीर्वाद दिए। करीब दस मिनट बाद वहां उपस्थित जनता का अभिवादन करते हुए सीएम रवाना हो गए। इस दौरान राज्य मंत्री लक्ष्मी कांत उर्फ पप्पू निषाद पूर्व सांसद भालचंद यादव, विधायक अलगू चौहान, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, बृजभूषण पांडेय, राम अशीष यादव, ब्रह्मशंकर भारती, जिलाध्यक्ष रामनरायन यादव, मोहम्मद अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें