नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का शनिवार को खंड शिक्षाधिकारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन प्राथमिक व दो उच्च प्राथमिक विद्यालय बंद मिले।
जबकि एक विद्यालय में बिना विद्यार्थियों के शिक्षामित्र मौजूद मिला। खंड शिक्षाधिकारी चंद्रभूषण त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय रतनपुर में शिक्षामित्र बालेन्दू मौजूद मिले।
जबकि विद्यार्थी और प्रधानाध्यापिका अनुपस्थित मिले। उसी परिसर में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंद मिला।
प्राथमिक विद्यालय चयनपुर भी बंद मिला। पूर्व माध्यमिक विद्यालय शनिचरा बाबू भी बंद मिला। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय रैनिया, अछती विद्यालय भी बंद मिला।
खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि जो भी विद्यालय बंद मिले हैं। उनके शिक्षको का वेतन रोकने की संस्तुति की जा रही है।
जो विद्यालय खुले थे और उसमें बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम क्यों नही कराया जा रहा था।
सभी शिक्षकों से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। सभी शिक्षकों को सख्त हिदायत दी गई है कि किसी इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त योग्य नहीं है।