फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला अपराधों की विवेचना में लापरवाही पर एसपी सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने महिला संबंधी अपराधों और गैंगस्टर अधिनियम के मामलों की लंबित विवेचनाओं में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सात विवेचकों की प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही सभी थाना प्रभारियों और विवेचकों को लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित अर्दली रूम में जिले के सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, विवेचक, हेड मुहर्रिर और संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में हत्या, दहेज हत्या, यौन शोषण, अपहरण, शीलभंग, छेड़खानी, गैंगस्टर अधिनियम तथा वीएनएस की धारा 69 और 85 से जुड़े लंबित एवं आंशिक विवेचना वाले मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई।
एसपी ने विवेचकों को वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन, गवाहों के समयबद्ध बयान दर्ज करने और निर्धारित समय सीमा में निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण विवेचना पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिला संबंधी अपराधों की विवेचना में शिथिलता पाए जाने पर सात विवेचकों की प्रारंभिक जांच कराने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में थाना प्रभारियों को अधीनस्थ विवेचकों के कार्यों की नियमित समीक्षा करने और लंबित मामलों का समय पर निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही यक्ष ऐप, ई-समन और एस-आईडी प्रणाली समेत आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग कर विवेचना को पारदर्शी और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
-
त्योहारों को लेकर भी दिए निर्देश
आगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, पैदल गश्त बढ़ाने, निरोधात्मक कार्रवाई करने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत नागरिकों से नियमित संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस बल को पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयार रहने को कहा।
एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों और संगठित अपराधों के मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा दोषियों के विरुद्ध प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें