संतकबीरनगर। गोसाईपुर निवासी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की हत्या के बाद मंगलवार को सपा प्रतिनिधिमंडल उनके घर पहुंचा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से भेजी गई दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता परिजनों को सौंपते हुए नेताओं ने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
प्रतिनिधिमंडल में सपा प्रदेश सचिव लोरिक यादव, आलोक यादव सोनू, राहुल यादव बादल, इशहाक अंसारी, रामदयाल राजभर, विजय चौहान और कोमल यादव समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। राहुल यादव बादल ने बताया कि अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार के लिए सहायता राशि भेजी है। उन्होंने घटना पर शोक जताते हुए परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया है।