फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: केवीके कनेक्ट यात्रा में किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। किसान केंद्र बगही में मंगलवार को स्टील इंडिया की परिवर्तन यात्रा ‘केवीके कनेक्ट’ पहुंची। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में किसानों से संवाद कर कृषि में मशीनीकरण और आधुनिक उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में किसानों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

स्टील इंडिया के शोभित बहल ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य किसानों की जरूरतों को समझना और उन्हें ऐसे उपकरणों से परिचित कराना है, जो खेती के रोजमर्रा के काम को आसान बना सकें। उन्होंने बताया कि बारामती से शुरू हुई यात्रा गोरखपुर में संपन्न हुई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर किसानों को आधुनिक तकनीक और उपकरणों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया गया।
उन्होंने कहा कि उपकरणों के प्रदर्शन और टीम से बातचीत के माध्यम से किसानों को यंत्रीकृत उपकरणों के उपयोग और उनकी उपयोगिता समझने का अवसर मिला। किसानों ने उपकरणों का प्रदर्शन देखा और विशेषज्ञों से सवाल भी पूछे।
विज्ञापन

इस अवसर पर घनेन्द्र पांडेय, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. सीपीएन गौतम, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव, डॉ. दिवेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें