सपा की किसान,नौजवान, पटेल यात्रा जिले में पहुंची, करमैनी घाट से मुखलिसपुर तक जगह-जगह हुआ स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। महंगाई चरम पर है। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता उब चुकी है। 2022 के विधानसभा चुनाव में इस जनसभा में उमड़ी भीड़ सपा के पक्ष में बह रही हवा का रुख तय करेगी। यह कहना है सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का।
समाजवादी पार्टी की खेल खलिहान, कुटीर उद्योग बचाओ, रोजगार दो, किसान-नौजवान-पटेल यात्रा लेकर मंगलवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष जिले में पहुंचे। यहां मेंहदावल क्षेत्र के करमैनी पुल से लेकर खलीलाबाद के मुखलिसपुर तक जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया।
खलीलाबाद के मनियरा में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के नाम पर लॉलीपाप दिया गया। डीजल-पेट्रोल के दाम में निरंतर वृद्धि हो रही है। खाद- बीज की महंगाई चरम पर है। कृषि कानून को लाकर केवल उद्योगपतियों को लाभ दिया गया। कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनाव में जुट जाएं। इससे पहले मनियरा में सपा नेता अखिलेश चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, एमएलसी संतोष यादव सनी, रमेश यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, रामललित चौधरी, पूर्व विधायक दशरथ चौहान, राजेंद्र चौधरी, महेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य शैलेंद यादव, कौशल चौधरी, मोहम्मद अहमद, हनुमान यादव ,मोहम्मद ओवैस आदि मौजूद रहे।
इससे पूर्व सपा की यात्रा का तामेश्वरनाथ में प्रदीप सिंह की अगुवाई में स्वागत किया गया। वहीं मेंहदावल के बनकसिया में पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, सीयर में पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह, तुलसीपुर बाग में वरिष्ठ नेता जयराम पांडेय के नेतृत्व में स्वागत हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष गौहरअली खां, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, जिला पंचायत प्रतिनिधि अर्जुन यादव, पूर्व विधायक नंदू चौधरी, वाहिद अली अंसारी, प्रमोद मिश्रा, अशोक चौबे, नरसिंह दूबे, अमरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
चिरईयाडाड में पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के नेतृत्व में स्वागत हुआ। यहां पर अनवारूल हक, वारिश अली, देवेेंद्र चौधरी, रामरक्षा, राजेश्वर, अमित दुबे आदि मौजूद रहे।
खलीलाबाद के कलेक्ट्रेट के सामने आलोक यादव सोनू के नेतृत्व में स्वागत हुआ। राजेश चौधरी, राहुल यादव बादल, सूर्यभान यादव, विनोद चौधरी, प्रमोद यादव, गुलाम हुसैन खान आदि मौजूद रहे। सरैया बाईपास पर पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव और डॉ एम रहमान अब्बासी के नेतृत्व में स्वागत हुआ। यहां पर पूर्व अध्यक्ष महेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, श्याम देव यादव, नसीम अंसारी आदि मौजूद रहे। मलोरना में जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अहमद के नेतृत्व में स्वागत हुआ। स्वागत करने वालों में सैय्यद फिरोज अशरफ, अबरार अहमद, मौलाना अब्दुल हक आदि शामिल रहे। वहीं पर सपा नेता जावेद अहमद के नेतृत्व में भी स्वागत हुआ। यहां पर निजामुद्दीन, अब्दाल खां, सेराज अहमद खां, अफसर हुसेन खां आदि मौजूद रहे।
मुखलिसपुर में यात्रा का द्वितीय चरण संपन्न
धनघटा। किसान नौजवान पटेल यात्रा का मुखलिसपुर में जिला उपाध्यक्ष केडी यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने स्वागत किया। यहीं यात्रा का द्वितीय चरण संपन्न हो गया। मुखलिसपुर के मैरिज हाल में आयोजित सभा में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों को धोखा देने का काम किया है। भाजपा को विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त देकर जनता मुंह तोड़ जवाब देगी। जिला उपाध्यक्ष केडी यादव ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनमानस परेशान है। यहां पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, कृष्ण चंद्र यादव, विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष जयराम यादव, भाई लालजी, पूर्व मंत्री शंख लाल मांझी, पूर्व प्रमुख शिव नाथ यादव, युवजन सभा जिलाध्यक्ष रामा यादव, ई सुरेंद्र यादव, राजमन यादव, राम निवास यादव, प्रदीप सिंह, भुअर यादव, नित्यानंद यादव, बबलू उर्फ भण्डारी यादव, वीरेंद्र यादव, विनोद यादव, फूल चंद्र यादव, सत्येन्द्र यादव, उमेश यादव, असद महताब, रामसजीवन कसौधन, वसंत यादव आदि मौजूद रहे।