समय से सूचना देने वाले चौकीदार होगे पुरस्कृत : एसपी
- एसपी ने दुधारा थाने का किया निरीक्षण, फरियादियों की सुनी समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहरौली। एसपी सोनम कुमार ने बुधवार को दुधारा थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान थाने पर आए फरियादियों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने अच्छा कार्य करने वाले और त्वरित सूचना देने वाले चौकीदारों को ईनाम दिए जाने की बात कहीं।
बुधवार को एसपी सोनम कुमार दुधारा थाने पर पहुंच गए। थाने पर फरियाद लेकर आए लोगों की समस्याएं सुनी और समस्या समाधान का भरोसा दिया। इसके बाद अपराध रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर, हत्या बलवा रोकथाम रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, एचएस रजिस्टर, ऑर्डर बुक न्यायालय, तहसील/थाना दिवस रजिस्टर आगंतुक रजिस्टर आदि का अवलोकन किया। महिला हॉस्टल, मेस, आरक्षी बैरक, शौचालय, बंदी गृह, मालखाना का भी निरीक्षण किया। अभिलेखों के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत जताई। इसके साथ ही साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया। एसपी ने कहा कि लंबित विवेचनाओं का समय से निस्तारण करें। इसमें लापरवाही बरतने वाले विवेचकों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसओ सर्वेश राय, एसआई विनोद यादव, एसआई अनिरुद्ध सिंह, एसआई शैलेंद्र शुक्ला, एसआई अमित चतुर्वेदी, एसआई बृजमोहन सिंह, एसआई शैलेंद्र सिंह, एसआई अमरनाथ, एसआई योगेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।